गले में सूजन हो तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:03

गले की सूजन से निजात दिलाने वाले फूड | Home Remedies To Get Rid OF Swollen Throat

दूध-हल्दी

बरसों से जांचा-परखा और रामबाण नुस्खा है गर्म दूध और हल्दी. गले में सूजन और दर्द (Sore Throat) की परेशानी हो तो ये उपाय फायदा पहुंचाता है. हम जानते हैं कि हल्दी एक नेचुरल एंटी एलर्जिक फूड है. गर्म दूध के साथ इसे पीने से गले में मौजूद वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत मिलती है.

शहद

गले में सूजन और खांसी की स्थिति में शहद काफी फायदेमंद साबित होता है. शहद गले को सूदिंग (soothing) इफेक्ट देता है. साथ ही, इसमें एंटीबायोटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और खांसी से राहत दिलाते हैं. इसे गर्म पानी के साथ भी पिया जा सकता है.

अदरक-नींबू

गले को राहत देने के लिए अदरक का इस्तेमाल भी बरसों से किया जा रहा है. अदरक (Ginger) का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है. इसके अलावा इसके टुकड़ों को नमक के साथ मुंह में रखने से भी गले की सूजन और इंफेक्शन में राहत मिलती है. अदरक, शहद और नींबू के रस को मिलाकर इसका सेवन करने से भी गले की परेशानी दूर होती है.

काली मिर्च

ये एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है. गले के इंफेक्शन और सूजन से राहत पाने के लिए काली मिर्च भी एक बेहतरीन उपाय है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी क्वालिटी पाई जाती है. गले में खराश या सूजन होने की स्थिति में इसे अपने आहार में शामिल जरूर करना चाहिए. चाहें तो साबुत काली मिर्च के कुछ दाने मुंह में रख सकते हैं. इससे भी गले के दर्द में राहत महसूस होती है.

लौंग-इलाइची-तुलसी

मुख शुद्धि के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लौंग-इलाइची एक आयुर्वेदिक औषधि भी है. तुलसी के साथ मिलकर लौंग-इलाइची का काढ़ा गले की सूजन में काफी राहत देता है. चाहें तो इसी काढ़ें में अदरक और काली मिर्च भी मिलाई जा सकती है. तुरंत राहत मिलेगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info